महिला के साथ गैंगरे*प, 8-10 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; मामला जान पुलिस भी सन्न, 4 आरोपी गिरफ्तार
सनसनीखेज वारदात हुई। जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि 8-10 युवकों ने घर में डकैती के साथ महिला के साथ बारी-बारी दरिंदगी की। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने सोमवार…
MP desk: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में सनसनीखेज वारदात हुई। जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि 8-10 युवकों ने घर में डकैती के साथ महिला के साथ बारी-बारी दरिंदगी की। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अलीराजपुर का है। जहां एक महिला के घर में घुसकर डकैती के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। उनके कब्जे से चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं, जिसे डकैती के बाद अपने साथ ले गए थे। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों की संख्या 10 के आस-पास हो सकती है। सभी घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। लेकिन, डकैती के बाद सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
एसपी ने बताया कि बोरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में गत शुक्रवार की रात डकैती के दौरान आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसके निजी अंग में लकड़ी की एक चीज डाल दी थी। सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इंदौर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया था। फिलहाल, महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने बोरी पुलिस थाने के सामने बड़ी तादाद में जुटकर धरना-प्रदर्शन किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


