मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकलेगी ‘भारत न्याय यात्रा’, जानिए यात्रा में क्या होगा खास

ख़बर शेयर करें

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कौन सी पार्टी का पलड़ा भारी होगा ये तो नतीजे बताएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब इन चुनावों से पहले “भारत न्याय यात्रा” निकालने जा रही है।

Ad
Ad

कब शुरु होगी भारत न्याय यात्रा
भारत न्याय यात्रा को 14 जनवरी से शुरु किया जाएगा और 20 मार्च तक ये यात्रा जारी रहेगी।

इस बार ये यात्रा मणिपुर राज्य से होकर मुंबई तक जाएगी।

इस यात्रा में कांग्रेस 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग हरी झंडी दिखाएंगे।

ये यात्रा 12 राज्य, 85 जिले में जाएगी।

किन राज्यों को कवर करेगी यात्रा
मणिपुर , नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

क्यों रखा ‘भारत न्याय यात्रा’ नाम
इस नाम को लेकर पार्टी के महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि हम जनता को आश्वासन दिलाना चाहते हैं कि आर्थिक , सामाजिक और रणनीतिक न्याय दिलाएंगे। वहीं पार्टी ने इसी शुरुआत मणिपुर से की है क्योंकि वहां मई से हिंसा का दौर जारी रहा है। केंद्र और राज्य की सरकार वहां हिंसा रोकने में नाकामयाब रही है। इसलिए लोगों को न्याय मिलना जरूरी है।