कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्जन वाहन टकराए, मुर्गी लूटने में लगे लोग

ख़बर शेयर करें

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया।

Ad
Ad

कोहरे में एक दर्जन वाहन टकरा
वहीं, आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ है।

मुर्गी लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
हादसे में एक मुर्गी लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मूर्गी की लूट मचाई। कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बनाया जो अह सोशल मीडिया पर वायरल है।