डेरी मिल्क आमलेट, फैन्टा मैगी से लेकर साल 2023 के कई अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन, देखें यहां

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

साल 2023 काफी मजेदार रहा है। ये साल लोगों को कई सारी अद्भुत यादें देकर जाने वाला है। इस साल कई ऐसी चीजें हुई है जिनके बारे में कभी सोचा नहीं गया था। वहीं कुछ चीजे ऐसी भी हुई जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। इस साल ऐसे ही अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। आइये जानते हैं किन अजीब फूड कॉम्बिनेशन ने इस साल लोगों को हैरान किया।

फैन्टा मैगी
सबकी टेस्टी मैगी इस साल एक नये तरीके से बनाई गई। इस मैगी में इस बार फैन्टा मिलाया गया। जिसके बाद ये मैगी वायरल हो गई। इस मैगी को देखकर लोगों के काफी वियरड रिएक्शन देखने को मिले।

ओरियो के पकौड़े
ओरियो कुकीज बच्चों को काफी पसंद होता है। इस साल ओरियो से एक अनोखी डिश देखने को मिली। इस ओरियो से जिनका स्वाद मीठा होता है उससे नमकीन पकौड़े बनाए गए। ओरियो के पकौड़े ने सभी को चौंका दिया। बेसन में ओरियो बिस्कुट को भरकर उसे तला गया।

आइस्क्रीम के पकौड़े
आइस्क्रीम के अलग-अवग फ्लेवर्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस बार आइस्क्रीम में नया स्वाद इसके पकौड़े बनाकर जोड़ा गया। इस सोशल मीडिया पर आइस्क्रीम के पकौड़े काफी वायरल हुए।

डेरी मिल्क आमलेट
डेरी मिल्क लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन लोगों ने इस स्वादिष्ट चॉकलेट के साथ ऐसा प्रयोग किया कि दीमाग घूम जाएगा। इस साल सोशल मीडिया में एक फूड स्टॉल पर डेरी मिल्क का आमलेट बनता हुआ देखा गया।

आमरस डोसा
इस आमरस और डोसा को मिलाकर एक डिश बनाई गई जिसका नाम आमरस डोसा रखा गया। डोसे के ऊपर आमरस और चीनी मिलाकर इस डिश को बनाया गया।