Almora accident: सेल्फी के दौरान दर्दनाक हादसा!, कसार देवी से लौट रहा था कपल, खाई में गिरे, हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

almora-accident-couple-scooty-falls-in-ditch wife died

Almora accident: अल्मोड़ा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नगर से सटे फलसीम इलाके में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़े स्कूटी सवार कपल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी समेत कपल गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में पत्नी की तो मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं पति गंभीर रूप से घायल है।

ADVERTISEMENTS

Almora accident: सेल्फी के दौरान दर्दनाक हादसा!

मृतका की पहचान रफीका बेगम के तौर पर हुई है। दोनों रफीका और उनके पति बापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल मूल रूप से बंगाल के कमर कुंडू थाना सिंगूर कोलकाता के रहने वाले है। वर्तमान में वो अल्मोड़ा के गोपालधारा में रहते हैं। दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ कसार देवी अल्मोड़ा घूम कर वापस आ रहे थे।

almora-accident-couple-scooty-falls-in-ditch wife died

स्कूटी को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, खाई में गिरी

इसी दौरान दोनों कपल स्कूटी में सवार थे। दोनों उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास रुके। जहां सड़क किनारे वो फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी समेत दोनों गहरी खाई में जा गिरे।

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलने पर तुरंत ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पति एक चीड़ के पेड़ पर अटके मिले। तो वहीं पत्नी और स्कूटी करीब 30 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरे।

अंधेरे के चलते काफी देर तक महिला का कुछ पता नहीं चला। जब नीचे सड़क की तरफ कोज करने पर महिला सड़क किनारे झाड़ियों में बेसुध मिली। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

ADVERTISEMENTS