Swiggy से मंगाया युवक ने खाना, डिब्बा खोलते ही निकला घोंघा, उड़े होश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में अपने मोबाईल में दो- चार किल्क के बाद खाना ऑर्डर हो जाता है। और आधे घंटे के अंदर घर पहुंच भी जाता है। ये बहुत शानदार बात है कि जो भी आपको खाने का मन है आप तुरंत मंगा सकते हैं। लेकिन कई बार फूड कंपनियों से खाना मंगाकर धोखा भी हो जाता है। एक ऐसा ही धोखा आजकल चर्चाओं है, जिसने हैरान कर दिया है।

-->

खाने में घूम रहा था घोंघा
जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन फूड कंपन Swiggy से खाना मंगाया। तय समय पर खाना उसके पास पहुंच गया। जैसे ही उसने खाना खोला तो उसमें घोंघा घूमता हुआ दिखाई दिया। ये देखते ही युवक के होश उड़ गए और उसने तुरंत अपने मोबाइल में इसे कैद कर लिया। इस वीडियो को धवल सिंह नाम के शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर शेयर किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो
शख्स ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीटर पर स्विगी को भी टैग किया है और कैप्शन में लिखा है, अब कभी भी लियोन ग्रिल से ऑर्डर नहीं करूंगा। @SwiggyCares यह सुनिश्चित करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं वह करें कि ऐसी घटना दूसरों के साथ न हो