#Subrat royइस प्रसिद्ध ग्रुप के फाउंडर चैयरमैन का निधन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Mumbai skt. com

ADVERTISEMENTS

सहारा ग्रुप (Sahara Group) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया. सुब्रत रॉय ने 75 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. वह बीते काफी लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थे. जिस कारण उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था. हैरानी की बात यह है कि वहअपने अंतिम समय में परिवार का भी साथ नहीं पा सके.

दरअसल सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय अपने पीछे पत्नी स्वप्ना राय और दो बेटों सुशांतो और सीमांतो को छोड़ गए हैं. जो की बीते कई सालों से विदेश में रह रहे हैं. ऐसे में जब सुब्रत रॉय बीमारी के कारण मुंबई शिफ्ट हुए उस वक्त भी उनका परिवार उनके साथ नहीं रहा. वहीं जीवन के अंतिम समय में सभी उनका परिवार उनके साथ नहीं रहा.

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ निधन

बता दें कि सुब्रत रॉय को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार के दिन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां मंगलवार के दिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. जिसके बाद आज सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर आज लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी ऋद्धांजलि

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सपा नेता शिवपाल यादव ने ऋद्धांजलि दी है. अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि ‘सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है.’ वहीं शिवपाल यादव ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है.

ADVERTISEMENTS