राम मंदिर के लिए अपनी सरकार दांव पर लगाने वाले यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

ख़बर शेयर करें

लखनऊ एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

1992 में राम मंदिर के लिए अपनी सरकार दांव पर लगाने वाले यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे उन्होंने आज लखनऊ में अंतिम सांस ली कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।

उनकी मुख्यमंत्री काल में ही बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ जिसकी वजह से उनके नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार को बर्खास्त होना पड़ा था। उसके साथ ही राजस्थान में भैरो सिंह सरकार तथा मध्य प्रदेश में सुंदरलाल पटवा सरकार को भी असमय ही बर्खास्त होना पड़ा था

कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के फायर ब्रांड हिंदू नेताओं में होती थी इसके अलावा वह तीन बार अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उत्तर प्रदेश में बनने वाली स्पष्ट बहुमत वाली भाजपा की पहली सरकार की वह मुख्य रहे। कल्याण लखनऊ के अस्पताल में कई बीमारियों से जूझ रहे थे वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रीय सेवक संघ एवं भाजपा नेताओं ने दुख प्रकट किया है।