पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, कर दिया इस माफिया को लेकर ट्वीट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के नाम से किसी ने फर्जी ट्वीटर अकाउंट बना दिया है। इसके बाद माफिया अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़ी बातें ट्वीट कर ली। इसे लेकर अरविंद पांडेय ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाक़ात की है।

ADVERTISEMENTS


अतीक हत्याकांड पर किया ट्वीट
पूर्व शिक्षा मंत्री रहे अरविंद पांडेय ने सोमवार को डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया हैं। जिस पर अतीक हत्याकांड से जुड़ी बातें ट्वीट की गयी है। इससे उनकी और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।


मामले की जांच शुरू
लिखित शिकायत देने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने मामले में जांच के निर्देश आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को दिए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए सबसे पहले फर्जी अकाउंट को बंद करने के लिए कहा गया है। ताकि उस अकाउंट से और ट्वीट ना हो सके।


जानकारी के मुताबिक डीजपी ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही इस तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS