Uttarakhand Forest Fire : नहीं थम रहा आग का कहर, बीते दिन 68 जगह धधके जंगल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में जंगल की आग का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 68 जगह जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। अब तक वनाग्नि के कारण उत्तराखंड के 1316 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। आग के काबू में ना आने का कारण अब सीएम धामी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी आग से जंगलों को बचाने के लिए खुद मैदान में उतर गए हैं।


प्रदेश के जंगलों में आग का सिलसिला अभी जारी है। मंगलवार को 68 स्थानों पर आग लगी। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 55 जगहों पर कुमाऊं में, पांच जगहों पर गढ़वाल में तो वहीं आठ स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। बीते 24 घंटे में आग की चपेट में 119.7 हेक्टेयर जंगल आने से राख हो गया।

कुमाऊं में आग से हाहाकार
प्रदेश में कुमाऊं मंडल में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आई हैं। अब तक प्रदेश में 998 जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1316.12 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है। अब तक सबसे ज्यादा कुमाऊं में सामने आई हैं। कुमाऊं में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं पिथौरागढ़ जिले से सामने आई हैं।

वन अपराधों में अब तक 389 मामले दर्ज
जंगलों में आग लगाने की घटनाओं में लिप्त पाए जाने वाले 389 लोगों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें से 329 माले अज्ञात पर दर्ज किए गए हैं। जबकि 60 मामले नामजद मामले हैं। उत्तराखंड में अब तक आग के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है

ADVERTISEMENTS