प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में पांच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हुए नामित

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की ओर से प्रेस विगत जारी करके बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में पांच वरिष्ठ और कर्मठ व्यापारियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है इन लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने से व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में व्यापार मंडल मजबूती महसूस करेगा।


वर्मा ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल की राय से निम्न पांच व्यापारी प्रतिनिधियों का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन किया।

1- श्री अजय कुमार गर्ग हरिद्वार 2- श्री सेवक राम मनुजा कोटद्वार
3 – श्री पवन सिंह राठौर मेन बाजार चमोली
4– श्री प्रकाश सिंह बर्तवाल बालखिला- सैकोट ,चमोली
5- – डा0 मातबर सिंह रावत पोखरी, चमोली
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त मनोनीत पदाधिकारी के संगठन में जुड़ने से प्रदेश में अच्छा संदेश जाएगा और हम उनकी उपयोगिता को संगठनहित में उपयोग कर संगठन को मजबूत बना सकते हैं।
   उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एवं प्रदेश के व्यापरियों की समस्याओं के समाधान में एक मह्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस सत्र में सभी पदाधिकारियों को कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां दी जाएगी और उनसे अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की अपेक्षा भी की जायेगी।
सभी पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।
प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों श्री अनिल गोयल , एन सी तिवारी , दिनेश पंत, नवनीत राणा रूपेन्द्र नागर एवं समस्त पदाधिकारियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।