रात के अंधेरे में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रामनगर क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई राउंड फायर

पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली

रामनगर skt. कॉम

15 अगस्त 2026 को थाना रामनगर से पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु कार्यवाही कर रही थी

इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त चन्दन सागर पुत्र स्व. श्री छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर लूटाबड़, कोतवाली रामनगर, जनपद नैनीताल अपने घर पर मौजूद है।

पुलिस टीम तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर की ओर रवाना हुई। पुलिस की गतिविधि की भनक लगने पर अभियुक्त चन्दन सागर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया।

पीछा करते हुए पुलिस टीम जब हाथीडगर के पास स्थित फॉरेस्ट चौकी के समीप पहुंची तो अभियुक्त ने अपने पास रखे तमंचे से पुलिस टीम पर एक राउण्ड फायर कर दिया और मालधन की ओर फरार हो गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके की ओर रवाना होकर अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 64 नम्बर गेट से मालधन जाने वाली सड़क के जंगल क्षेत्र में घेर लिया गया।

 अभियुक्त स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर अभियुक्त चन्दन सागर ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुनः 02 राउण्ड फायर किए।*

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी।

गोली लगने के बाद अभियुक्त पास ही एक पेड़ के नीचे गिर गया। अभियुक्त ने पुलिस टीम को बताया कि उसे गोली लगी है। अभियुक्त जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा था।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल घायल अभियुक्त को सरकारी वाहन से उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त के कब्जे से बरामद हथियार एवं घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

चन्दन सागर पिता स्व. श्री छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर लूटाबड़, कोतवाली रामनगर, जनपद नैनीताल

एसएसपी का स्पष्ट संदेश:
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS