हल्द्वानी के चोरगलिया में BJP की कुमाऊं मंडल बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

bjp-kumaon-division-meeting-in-chorgalia-haldwani

हल्द्वानी के रगलिया में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की कुमाऊं मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

चोरगलिया में BJP की कुमाऊं मंडल बैठक

बैठक में कुमाऊं मंडल के 130 मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। आगामी चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन को मजबूत करने पर मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक में मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

ADVERTISEMENTS