आखिर दुल्हन को दूल्हे में ऐसा क्या दिखाई दिया, जो जयमाला के पास शादी से किया इनकार, जानिये हमारी रिपोर्ट में

ख़बर शेयर करें

दुल्हन सज धज के बैठी थी और बारात का इंतजार कर रही थी। बारात भी आ गई। स्वागत भी हो गया और दूल्हा स्टेज पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद जो खुलासा हुआ उसने दुल्हन समेत सबको हैरान कर दिया.बता दें कि मामला इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव का है जहां दूल्हे की ऐसी सच्चाई सामने आई जिससे दुल्हन और उसके परिवार वालों के पैरों तले खिसक गई। बता दें कि दूल्हे ने विग लगा रखी थी। हैरानी इस बात की भी थी कि दूल्हे के दांत भी नकली थे। ये सच्चाई जानकार दुल्हन और उसके परिवार वाले भड़क गए और लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़के वालों ने काफी समझाया लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना। फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और दूल्हा बिन दुल्हन लिए वापस लौट गया।

Ad
Ad


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत दिवस को बिधूना के अजय कुमार यादव की ऊसराहार क्षेत्र के रहने वाले महेशचंद्र की बेटी से शादी होनी थी। बारात आई। जयमाला की रश्म पूरी हुई। इस दौरान दुल्हन को दूल्हे के सिर पर विग लगी दिखाई दी। दुल्हन ने परिजनों को जानकारी दी और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने भी अपनी बेटी का साथ दिया। शादी से इनकार करने पर दूल्हा पक्ष में अफरा तफरी मच गई। लड़की वालों को मनाने की कोशिश की गई लेकिन वो नहीं माने।


दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया और फिर मौके पर पुलिस पहुंची। मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को समझाया लेकिन दुल्हन पक्ष नहीं माना। दुल्हन का कहना है कि ये बहुत ब़ड़ा धोखा है। आरोप है कि तिलक में भी दूल्हा विग लगाकर बैठा था, लेकिन तब किसी को पता नहीं चला। मामला नहीं सुलझने पर दुल्हन अपने परिवार के साथ गेस्ट हाउस छोड़कर घर चली गयी। कुछ देर बाद दूल्हा भी अपने परिजनों और बरातियों के साथ लौट गया।