धामी के सीएम बनने पर भाजपा एवम प्रदेश में उत्सव :बिष्ट नाचने लगे कार्यकर्ता ( देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

-->

प्रदेश में पुष्कर धामी की सरकार बनने के बाद भाजपा में उत्सव का माहौल है भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं हर जगह एक दूसरे को बधाई देने का दौर चल रहा है। हल्द्वानी के ब्लॉक कार्यालय के पास भाजपा नगर ग्रामीण पश्चिमी मंडल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्कर धामी जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे को बधाइयां दी।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं उधम सिंह नगर के प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बनने थे प्रदेश के सारे मिथक दरकिनार हो गए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। पुष्कर धामी को यहां की जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती थी जिसकी इच्छा हाईकमान ने पूरी कर दी।

ब्लॉक कार्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए

नैनीताल जिले में 5 विधायकों के जीतने के बाद आप यहां पर अच्छा प्रदूषित मिलने की उम्मीद है और जिसने भी पूर्व में मंत्री रहे सभी मंत्रियों को दोबारा से पद दिए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगातार जारी है और इसके लिए कार्यक्रम केंद्र से आना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं ऐसी संभावनाएं बनी हुई है।

राज्यपाल की ओर से सभी जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को हमेशा की तरह निमंत्रण आता है इस बार भी इस तरह की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट महामंत्री कमल पांडे सुरेश गौड़ड प्रताप बोरा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद तोलिया प्रमोद बोरा चंदन टनवाल हरीश भट्ट कमलनयन जोशी लखविंदर सिंह कल्पना जीना हेमंत भट्ट रवि कुरिया गणेश जोशी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।