सोशल मीडिया पर आईं सोनिया गांधी, Instagram पर इतने लोग कर रहे फॉलो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

sonia-gandhi

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर आ गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। साथ ही उन्होंने अपनी पहली पोस्ट भी डाली है। सोनिया ने अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक शेयर की है। 10 नवंबर को ये किताब प्रकाशित होगी।

ADVERTISEMENTS

समाचारपढ़ें

Instagram पर सोनिया गांधी के इतने फॉलोअर्स

दरअसल सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। उनकी ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहली सार्वजनिक उपस्थिति है। उन्होंने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की। खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टा पर 100K फॉलोअर्स हो गए है। उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फॉलो किया है।

नई किताब का वीडियो किया शेयर

अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपनी किताब की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने कहा, ”सभी को नमस्कार। ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं।”

सोशल मीडिया की दुनिया में रखा कदम

79 साल की सोनिया गांधी इससे पहले तक फेसबुक, इंस्टाग्राम या X जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। आज उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा है

ADVERTISEMENTS