होटल के कमरे में युवती को नशा कराकर कांड कर रहा था फैजान! राजपूत करणी सेना ने पकड़ा, मिली आपत्तिजनक सामग्री

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

indore hotel raid faizan caught
पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को…

होटल ‘सिल्वर पैलेस’ में बीती रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक कमरे में युवती के साथ दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

इंदौर। : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित होटल ‘सिल्वर पैलेस’ में बीती रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक कमरे में युवती के साथ दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। आरोप है कि दोनों युवक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहे थे और मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गए। हंगामे के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़कर लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित होटल ‘सिल्वर पैलेस’ में बीती रात राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। संगठन के पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह दीक्षित को सूचना मिली थी कि खजराना निवासी दो युवक एक युवती को होटल के कमरे में लेकर आए हैं और उसे नशीला पदार्थ देने का आरोप है।

सूचना के बाद कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरे में पहुंचकर दबिश दी। कार्यकर्ताओं का दावा है कि कमरे से संदिग्ध सामान और मादक पदार्थ से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल की जांच किए जाने पर कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो, चैट और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली।

पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपनी पहचान छिपाते हुए खुद का नाम ‘लक्की’ बताया। बाद में पूछताछ में उसकी पहचान खजराना निवासी फैजान के रूप में सामने आई। दूसरे युवक की पहचान अमन के रूप में बताई गई है।

हंगामे और आपाधापी का फायदा उठाकर अमन मौके से फरार हो गया, जबकि फैजान को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर लसूड़िया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने फैजान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, पूरे मामले की जांच के तहत होटल के एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी अमन की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS