दीपावली से पहले कर्मचारियों की मौज! सरकार ने बढ़ाया डीए, खाते में आएगी मोटी रकम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और इससे ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। त्योहार की खुशियों में चार चांद लगाते हुए सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि, यह खुशखबरी फिलहाल देश के एक खास राज्य के कर्मचारियों के लिए है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला

तेलंगाना सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने डीए और डीआर में क्रमशः 3.64% और 2.73% की दो किस्तों की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलने वाला है।

सरकार पर पड़ेगा करोड़ों का वित्तीय बोझ

इस बढ़ोतरी को लागू करने के लिए सरकार की तिजोरी से भारी रकम खर्च की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 3.64% वाली किस्त के लिए सरकार 1,747 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि 2.73% वाली किस्त के लिए 1,310 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों के वित्तीय हालात में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

ऐसे होगा बकाए रकम का भुगतान

सरकार की तरफ से डीए के बकाए यानी एरियर के भुगतान को लेकर साफ नियम तय किए गए हैं। कर्मचारियों को उनकी सेवा और पेंशन योजना के हिसाब से ही पैसा मिलेगा।

सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का डीए एरियर सीधे उनके जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, जो कर्मचारी 31 जनवरी 2027 तक या उससे पहले रिटायर होने वाले हैं, उनके बकाए की कुल रकम को 33 समान मासिक किस्तों में चुकाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS