Election 2024 : DM ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कार्मिकों से बात कर बढ़ाया हौसला

ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

Ad
Ad

DM ने बढ़ाया कार्मिकों का हौसला
मतदान बूथों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मतदान कार्मिकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

EVM की खामियों को किया दूर
शुरुआत में मॉक पोल और वास्तविक पोलिंग के दौरान कई जगह ईवीएम में टेक्निकल दिक्कत आई थी जिनको तत्काल सहायक रिटर्निग अधिकारियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से दूर किया गया।

डीएम ने की मतदान करने की अपील
जिलाधिकारी ने कहा फिलहाल पूरे जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान चल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस लोकतंत्र के पर्व पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।