डेयरियों से जब्त संदिग्ध घी के 50 में से आठ सैंपल फेल, स्वास्थ्य के लिए पाए गए असुरक्षित
इंदौर शहर में जनता की स्वास्थ्य के खिलवाड़ को खेल धड़ल्ले से जारी है। शहर के लसूड़िया मोरी व तलावली चांदा क्षेत्र के गोडाउन से लिए गए नामी घी के ब्रां…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर शहर में जनता की स्वास्थ्य के खिलवाड़ को खेल धड़ल्ले से जारी है
- यह घी आम लोगों के खाने के लायक नहीं था, जिन गोडाउनों में रखे घी सैंपल फेल हुए हैं, उनमें नामी ब्रांड भी हैं
- घी इंदौर के आसपास के शहरों में सप्लाई किया जा रहा था और वहां के लोग भी उस घी का सेवन कर रहे थे
, इंदौर : इंदौर शहर में जनता की स्वास्थ्य के खिलवाड़ को खेल धड़ल्ले से जारी है। शहर के लसूड़िया मोरी व तलावली चांदा क्षेत्र के गोडाउन से लिए गए नामी घी के ब्रांड व विजययनगर क्षेत्र की डेयरियों के घी के आठ सैंपल भोपाल स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में फेल हुए।
खाद्य विभाग द्वारा 25 जुलाई को लसूड़िया स्थित एसडीए कम्पाउंड स्थित क्रिश एंटरप्राइजेश से लिए गए वास्तु एगमार्क ब्रांड के तीन घी के सैंपल व 27 जुलाई को तलावली चांदा स्थित डुगु एंटरप्राइजेश से लिया घुमर ब्रांड के घी का एक सैंपल असुरक्षित मिला। इसके अलावा इसी दौरान खाद्य विभाग द्वारा विजयनगर क्षेत्र की डेयरियों से लिया गया घी भी असुरक्षित मिला।
यानि यह घी आम लोगों के खाने के लायक नहीं थ। इंदौर के जिन गोडाउनों में रखे घी सैंपल फेल हुए है। उन नामी कंपनियों के घी इंदौर के आसपास के शहरों में सप्लाई किया जा रहा था और वहां के लोग भी उस घी का सेवन कर रहे थे। अभी जांच में सिर्फ कुछ ही घी के सैंपल की रिपोर्ट आई है और शेष घी सेंपल की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।
जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल हुए फेल, उन पर होगी कार्रवाई
पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग और एफएसएसएआइ की संयुक्त टीम ने एबी रोड स्थित एक गोदाम में गोवर्धन ब्रांड का करीब 25 हजार किलो घी जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगाई गई थी। मल्हारगंज क्षेत्र स्थित अक्षत फूड्स से विभिन्न ब्रांड का 267 किलो घी जब्त किया गया।
जिले के अन्य स्थानों से भी करीब साढ़े पांच हजार किलो घी जब्त किया गया है। इंदौर से करीब 50 से ज्यादा सैंपल भी जांच के लिए भोपाल भेजे गए है। इनमें से अभी कुछ की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी का कहना है कि आठ सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में सभी सेंपल असुरक्षित पाए गए है। अब संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शेष सैंपल की रिपोर्ट भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
बाजार में पहुंचा घी चिंता का कारण
विभाग ने संदिग्ध घी का गोदामों में रखा स्टाक तो जब्त कर लिया, लेकिन बाजार में पहले ही पहुंच चुके घी की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। रिपोर्ट आने में देरी के कारण संदिग्ध उत्पाद की बिक्री जारी रहने की आशंका है। वहीं जब्त घी लंबे समय तक रखा रहने से उसके खराब होने की चिंता भी बनी हुई है। इंदौर की आधुनिक खाद्य जांच प्रयोगशाला अब तक शुरू नहीं हो सकी है, इसलिए जांच के लिए भोपाल पर निर्भरता बनी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


