ईजा-बैंणी महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ने दी 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज से ईजा-बैंणी महोत्सव का आगाज हो गया है। सीएम धामी ने इस दौरान नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जगह-जगह पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर और कलश यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया।

-->
Ads.

हल्द्वानी में ईजा-बैंणी महोत्सव का हुआ आगाज

आज से ईजा-बैंणी महोत्सव का आगाज हो गया है। सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्य ने भी इस महोत्सव में शिरकत की। सीएम धामी ने इस दौरान उन्होंने नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

eja bani mahotsav

सीएम धामी ने महिलाओं पर की पुष्प वर्षा

सीएम धामी ने कार्यक्रम में कन्या पूजन भी किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा पूरे शहर के अलग-अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

eja bani mahotsav

713 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ईजा-बैंणी महोत्सव में हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पूरे राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई और योजनाएं भी लेकर आएगी।