उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के झटके
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर तकरीबन 2.30 पर ये झटके महूसस किए गए हैं।
देहरादून में भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और दफ्तरों के बाहर निकल आए। तकरीबन 30 सेकेंड के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हल्दवानी में भी भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए।
वहीं दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में भूकंप आया है।हल्द्वानी और उसके आसपास भी ठीक 2:30 बजे यह भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता की 5.8 आंकी गई है। इसका केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


