उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके ,घरों से बाहर निकले लोग
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर आ गए. बताया गया कि रविवार सुबह 10.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरकाशी में 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. वहीं तहसीलदार बड़कोट ने बताया कि तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकम्प के झटके महसूस नहीं हुए हैं।बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


