उत्तराखंड में एक बार फिर आया भूकंप
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में आए सभी लोग अपने घरों से बहार निकल आए। बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दे दिए हैं। बता दें भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में मांडो के जंगलों में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
मार्च माह में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके उत्तरकाशी जनपद में इससे पहले भी चार मार्च की रात को भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन