Earthquake: देहरादून समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देहरादून में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। कई स्थानों पर लोगों ने इन हल्के झटकों को महसूस किया है। हालांकि इससे किसी हानि की कोई खबर अभी नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS

भूकंप के झटके महसूस होने पर भागे लोग
वहीं भूकंप के ये झटके उत्तर भारत के अधिकतर स्थानों पर महसूस हुए हैं। दिल्ली, एनसीआर, कश्मीर में भी भूकंप से हिल गए। दिल्ली में भूकंप के झटकों का एहसास होते ही लोग इमारतों से बाहर निकल कर बाहर की ओर भागे।

भूकंप का केंद्र हिंदु कुश रीजन में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन में काफी नीचे था और इसी वजह से इसका असर काफी कम महसूस किया गया है। हालांकि कश्मीर के पुंछ, राजौरी, हिमाचल में अलग अलग स्थानों पर ये झटके महसूस किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS