हल्द्वानी में अचानक चलते-चलते बंद हो गए ई-रिक्शा, बड़ा हादसा …………..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में बीएटी-बीएमएस ऐप ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

मुखानी और दमुवाढूंगा क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने इस ऐप का दुरुपयोग कर 10 से अधिक ई-रिक्शों में अचानक चलते-चलते ब्रेक लगा दिए। ई-रिक्शा में सवारियां भी थी, जिससे बड़ा हादसा टलने से बच गया।

ई-रिक्शा चालक बहादुर सिंह, गोपाल कुमार ने बताया एक एक सप्ताह से इस तरह की हरकत देखने को मिल रही है। इसमें सबसे अधिक घटनाएं मुखानी और दमुवाढूंगा क्षेत्र में हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोंगो को चिह्नित कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ई-रिक्शों में अचानक चलते-चलते लगाए ब्रेक
बताया कि बीएटी-बीएमएस (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) एक मोबाइल ऐप है, जिसका उपयोग कुछ ई-रिक्शों की बैटरी की निगरानी और संचालन के लिए किया जाता है। ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि इसी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर उनके वाहनों को बंद किया गया।

चालकों के मुताबिक, अचानक उनके ई-रिक्शे बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे सवारियों और चालकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो कुछ युवक ई-रिक्शा को ठीक करने के नाम पर 200-200 रुपये भी ले जा रहे हैं।

मजबूरी में कई चालकों ने पैसे देकर अपने वाहन चालू करवाए। वहीं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS