बेरीपड़ाव क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बरेली रोड के बेरीपड़ाव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जवान युवक की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, परिजनों का उक्त घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। जहर का सेवन करने से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि बेरीपड़ाव हिम्मतपुर निवासी 18 वर्षीय रोहित यादव पुत्र सुभाष यादव मजदूरी करता था। गत शाम चार बजे उसने घर पर अज्ञात कारण के चलते सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे एसटीएच लाए। जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस जहर खाने के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS