भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई सड़कें हुई बंद, अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में मानसून का महीना आने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से जलभराव और भूस्खलन की समस्या देखने को मिलती है जिसकी वजह से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मौसम विभाग की तरफ से राज्य में कई बार भारी बारिश का अलर्ट किया गया है और बात करें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर कि तो यहां पर लगातार बारिश होने की वजह से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है, जिसके चलते नैनीताल जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य मार्ग और 6 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से फिर बंद हो गया है। इस मार्ग को बार-बार खोला जा रहा है, लेकिन भूस्खलन के कारण फिर बंद हो जा रहा है। बीरभट्टी के पास लगातार मलबा गिर रहा है। मार्ग पर सफर खतरे से खाली नहीं है। नैनीताल जिले में अगले 2 दिन भारी बारिश और भूस्खलन होने का अंदाजा लगा कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS