SDM Jyoti Maurya Case में नया मोड़!, अब गुजारा भत्ता मांग रहा पति आलोक मौर्या, पहुंचा हाईकोर्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
sdm-jyoti-maurya-case-husband-alok-maurya-filed-case-in-high-court-demanding-maintenance-allowance

SDM Jyoti Maurya Case: प्रयागराज के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या (alok maurya) के विवाद मामले में अब एक नया मोड़ आया है। आलोक मौर्या ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। वो भी गुजारा भत्ता के लिए।

ADVERTISEMENTS

आलोक ने पत्नि से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की अपील की है। ऐसे में याचिका का संज्ञान लेकर कोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है। साथ ही अपील के प्रति पंजीकृत डाक से भेजने का भी आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई आठ अगस्त को की जाएगी।

अब गुजारा भत्ता मांग रहा पति आलोक मौर्या SDM Jyoti Maurya Case

ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में आया था जब आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्या के अफेयर का केस सार्वजनिक किया। आलोक ने आजमगढ़ फैमिली कोर्ट में अंतरिम गुजारा भत्ता दिलाने की अर्जी डाली थी। उन्होंने दावा किया है कि वो विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे है।

वो सरकार में एक मामूली पद पर कार्यरत हैं। तो वहीं उनकी पत्नी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। हालांकि फैमिली कोर्ट ने उनकी इस अर्जी को चार जनवरी को ही खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी

आलोक मौर्या ने फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रथम अपील दाखिल की है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की डिवीजन बेंच ने की।

क्या है पूरा मामला जानिए?

बता दें कि पति आलोक ने ज्योति पर दूसरे अधिकारी से अफेयर का आरोप लगाया था। आलोक की माने तो वो चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाया, लिखाया और अफसर बनाया। जब वो एसडीएम बन गई तो वो उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। पति ने ज्योति पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चाओं में आ गया। तो वहीं पत्नि ज्योति ने भी आलोक पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामला कोर्ट में विचाराधान है।

ADVERTISEMENTS