कर्ज में डूबे व्यापारी ने खुद को मारी गोली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिंदाल चौकी क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि पिस्टल उनकी लाइसेंसी थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ के दौरान पता चला कि व्यापारी पर काफी कर्ज में डूबा हुआ होने के कारण डिप्रेशन का शिकार था।

ADVERTISEMENTS


बिंदाल चौकी पुलिस को कल रात नौ बजे सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे। इसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहे थे।


घटना के समय घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में यह कांड कर दिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS