बैंको को असुविधा न हो इसलिए भी उसी बैंक से केसीसी करें जहा खाता हो
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी एससकेटी डॉट कॉम
भवन भीमताल में जिला स्तरीय बैकिंग समिति की बैठक में केसीसी योजना की समीक्षा के समय विभिन्न बैंको के प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया कि पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिये केसीसी को जो कृषक ऑनलाइन आवेदन कर रहे है उनके केसीसी एवं बचत खाते किसी दूसरे बैंक में है और वो केसीसी आवेदन किसी और बैंक में कर रहे है। जिसकारण से बैंको पशुपालकों एवं मतस्यपालकों के लिये केसीसी जारी करने में असुविधा हो रही है।
मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव ने सभी कृषक भाईयों से अनुरोध किया है कि जो कृषक भाई एवं उद्यान की फसलों के साथ-साथ पशुपालन एवं मतस्य पालन भी कर रहे है वो पशुपालन के लिये भी केसीसी बनवा सकते है। इसके लिये कृषक भाई जहॉ उनका वर्तमान में केसीसी/बचत खाता है वह उसी बैंक में पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिये केसीसी हेतु आवेदन करने की अपील की, जिससे बैंको को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी – घूनी no 1 के पानपुर में तेंदुए का आतंक। घर में घुसकर..
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, भाजपा का पुतला फूंका