Diwali 2024 Upay: क्या आप भी आर्थिक तंगी से हैं परेशान? तो दिवाली की रात करें ये उपाय
ADVERTISEMENTS

दीपावली(Diwali 2024) का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सुख-समृद्धि की कामना करते है। कहा जाता है कि अगर दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा की जाती है तो परिवार में सुख-चैन बना रहता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी छूटकारा मिलता है। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते है तो दीपावली की रात इन उपाय(Diwali 2024 Upay) को जरूर करें। चलिए जानते है कौन से हैं वो उपाय।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए दिवाली पर करें ये उपाय (Diwali 2024 Upay)
इस साल 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में दिवाली की रात ये उपाय करने से आपको आर्थित तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
- दिवाली पर झाड़ू का दान करें। झाड़ू काफी शुभ माना जाता है। इसके दान से माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं।
- दीपावली के शुभ दिन पर अपनी तिजोरी पर पीली कौड़ियां जरूर रखें। ये माता लक्ष्मी का प्रतीक होता है। कौड़ी रखने के लिए आप सफेद कौड़ियों को हल्दी में भिगोएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें।
- दिवाली के दिन अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर तिजोरी में रख दें। इससे साल भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदेव बना रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



एमबीबीएस एडमिशन – शक केदायरे में 370 छात्र जांच का दायरा बढ़ा