बीजेपी के दायित्वधारियों की वायरल लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

धामी सरकार में दायित्व की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हुई। जिसका भाजपा ने खंडन किया कि जो लिस्ट वायरल हो रही है वो पूरी तरीके से गलत है।

ADVERTISEMENTS

जहां एक तरफ बीजेपी के दायित्वधारियों की वायरल लिस्ट

को बीजेपी गलत बता रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने इसको लेकर जांच की बात भी कही है।

पार्टी का कहना है कि किसके द्वारा ये लिस्ट बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई है इसकी जांच की जा रही है। चर्चाएं तो इस बात की भी हैं कि जो लिस्ट वायरल हुई वह बिल्कुल सही थी। हालांकि पार्टी इसका खंडन कर चुकी है।

सूत्र वायरल लिस्ट को बता रहे सही
सूत्र बताते हैं कि वायरल लिस्ट में जो नाम थे उनमें कई नाम दायित्व की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वायरल लिस्ट में बकायदा किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है इसका भी जिक्र किया गया था।

इस लिस्ट को सही बताया जा रहा है। जिसके बाद अब चर्चा ये भी है कि अगर वास्तव में ये लिस्ट कुछ हद तक सही थी। तो अब पार्टी को दायित्व धारियों की सूची तैयार करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

क्योंकि वायरल लिस्ट के मुताबिक जिन नेताओं को जो विभाग बांटे गए हैं उसमें फेरबदल पार्टी को अब करना ही पड़ेगा नहीं तो वायरल लिस्ट के मुताबिक यदि उन्हीं नेताओं को वही विभाग में जिम्मेदारी दी जाती है तो समझा जाएगा की लिस्ट पार्टी के भीतर से ही वायरल हुई थी।

कौस्तुभ नन्द जोशी को सौंपी गई जांच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी इस बात की आशंका है कि किसी ऐसे समझदार कार्यकर्ता की ये साजिश हो सकती है जो पार्टी के नेताओं को भलीभांति बेहतर समझ के साथ जानकारी रखता है। इसलिए ही पार्टी कार्यालय प्रभारी कौस्तुभ नन्द जोशी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कहा गया है कि इसकी जांच करे कि लिस्ट किसके द्वारा वायरल की गई है।

जल्द हो सकता है दायित्वों का बंटवारा
बीजेपी के भीतर इन दिनों जहां दायित्व को लेकर पार्टी के नेता प्रदेश स्तर से लेकर हाईकमान के चक्कर काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिस तरीके से दायित्वों की लिस्ट वायरल हुई है, जिसका खंडन बीजेपी कर रही है। उसके बाद माना जा रहा है कि वो लिस्ट वास्तव में पार्टी के द्वारा ही तैयार की गई थी। जिसमें अब बदलाव होने की उम्मीद है

हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जो लिस्ट वायरल हुई वो गलत थी। लेकिन जो सही सूची है वो सही जगह भेज दी गई है। जल्द ही दायित्वों का बंटवारा भी हो जाएगा। जिसके बाद ये बात सामने आ रही है कि जल्द ही दायित्वों का बंटवारा बहुत जल्द हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS