पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिरे दो मजदूर, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



सीमांत तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में पैर फिसलने के कारण दो मजदूर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS


सहारनपुर निवासी दो मजदूर सीमांत तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में हादसे का शिकार हो गए। मजदूर पैर फिसलने के कारण 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर शौच के लिए जा रहे थे।

शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए थे मजदूर
मिली जानकारी के मुताबिक त्यूणी क्षेत्र में कथियाण-दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण का काम किया जा रहा है। डामरीकरण का काम कर रहे दो मजदूर शनिवार शाम शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए थे। लेकिन शौच के दौरान दोनों का पैर फिसलने के कारण दोनों गहरी खाई में जा गिरे।

खाई में मृत मिला एक मजदूर
घटना की जानकारी निगमा गांव के ग्राम प्रहरी जयलाल ने पुलिस को दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उप निरीक्षक चिल्हाड़ पीएस चौहान के मुताबिक एक मजदूर खाई में मृत मिला। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल था। मजदूर को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS