पत्नी के रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून के रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी पत्नी के रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर मौत के घात उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी हरिराम मौके से फरार हो गया।


सुबह के समय जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने गुरुवार की सुबह आरोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई।

ADVERTISEMENTS