#dhami @धामी सरकार का अतिक्रमण पर वार, 30 दिन में इस रेलवे की भूमि पर बरसेगा बुलडोजर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt. com

सरकार किसी भी प्रकार की सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को बचाने के मूड में नहीं है नैनीताल जिले के हल्द्वानी देहरादून के ऋषिकेश मंसूरी में अतिक्रमण अभियान बड़े स्तर पर तहत हल्द्वानी में नैनीताल रोड मंसूरी के झड़ी पानी में रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी है 30 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी हो गए हैं इसके बावजूद भी अगर अतिक्रमण नहीं जाता तो बुलडोजर से अधिक्रमण हटाया जाएगा । इसका खर्चा अतिक्रमण ककारी से ही वसूल।


वन विभाग अपनी जमीन से कब्जा हटा रहा है, साथ ही रेलवे की ओर से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में मसूरी के पास झड़ीपानी में रेलवे की भूमि से भी कब्जा हटाने की कवायद जारी है।

यहां अवैध रूप से बने 17 भवनों के मालिकों को रेलवे की टीम ने 30 दिनों में भवन खाली करने का नोटिस दिया है। रेलवे की टीम ने यहां दूसरे दिन भी विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाए। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल प्रशासन की टीम ने ओकग्रोव स्कूल झड़ीपानी स्थित रेलवे की भूमि पर बनाया गया आधा किलोमीटर लंबा पुस्ता जेसीबी से ध्वस्त करवाया


भूमि कब्जामुक्त करने के बाद रेलवे ने वहां अपने नाम का बोर्ड लगा दिया है। एहतियात के तौर पर मौके पर रेलवे पुलिस बल तैनात किया गया था। रेलवे ने अपनी जमीन पर बनी सड़क पर भी गहरे गड्ढे कर दिए, ताकि यहां से गाड़ियां न गुजर सकें। इस तरह रेलवे ने अपनी जमीन से कब्जा हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन मामले को लेकर वन विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल झड़ीपानी में जहां पर पहाड़ काटकर सड़क बनाई गई है, वो जगह आरक्षित वन भूमि है। यहां न तो खनन किया जा सकता है, न ही पेड़ काटे जा सकते हैं।

इसके बावजूद यहां सड़क बना दी गई, लेकिन वन विभाग खामोश रहा। अब रेलवे ने यहां से कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से बने भवन 30 दिनों में खाली नहीं हुए तो रेलवे प्रशासन जबरन भूमि से कब्जा हटाएगा। कार्रवाई के दौरान जो खर्च आएगा वह कब्जाधारियों से वसूला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad