DGP उत्तराखंड ने की NSA डोभाल से मुलाकात, राज्य की आंतरिक सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डीजीपी ने एनएसए को राज्य की आंतरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS

DGP उत्तराखंड ने की NSA डोभाल से मुलाकात
नई दिल्ली में बुधवार को डीजीपी उत्तराखंड ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। नवनियुक्त डीजीपी ने एनएसए अजीत डोभाल को राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही डीजीपी ने उत्तराखंड पुलिस के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

पुलिस व्यवस्था पर मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी अभिनव कुमार की ये एनएसए से अनौपचारिक भेंट थी। डीजीपी अभिनव कुमार के मुताबिक इस दौरान उन्हें एनएसए से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मिले। उन्होंने कहा कि जिस पर एनएसए ने काम करने की उन्होंने अपेक्षा जताई है।

ADVERTISEMENTS