Dehradun Cloudburst LIVE: दून में बारिश ने मचाई तबाही, नदी में बहे 10 मजदूर, 6 की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Dehradun Cloudburst

Dehradun Cloudburst LIVE: देहरादून में बीती रात हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए गरज चमक के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

पीएम मोदी और अमित शाह ने ली आपदा की जानकारी

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फ़ोन पर उत्तराखंड में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।

6 मजदूरों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के परवल टॉस नदी में दस मजदूर बह गए। हादसे में छह श्रमिकों के मौत की खबर है।

ADVERTISEMENTS