UPCL ने रचा नया कीर्तिमान, 2027 का लक्ष्य अगस्त 2025 में ही हासिल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
cm dhami

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है। यूपीसीएल ने मार्च 2027 तक निर्धारित 40 हजार सोलर रूफटॉप संयंत्रों का लक्ष्य अगस्त 2025 में ही पूरा कर लिया। इससे भी आगे बढ़ते हुए प्रदेशभर में अब तक 42 हजार से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 156 मेगावाट है।

ADVERTISEMENTS

UPCL ने 2027 का लक्ष्य अगस्त 2025 में ही हासिल

उत्तराखंड की इस उपलब्धि के बाद उत्तराखण्ड हरित ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शामिल हो गया है। इस अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य अभियंता आशीष अरोड़ा रहे। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व और प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि पर यूपीसीएल और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विज़न के अंतर्गत लक्ष्य को डेढ़ साल पहले हासिल करना गर्व की बात है। धामी ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि उत्तराखंड स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बन रहा है।

ADVERTISEMENTS