Video -विकासनगर से बड़ी खबर: आसन नदी में सैलाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे, एक की मौत, 12 लापता,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
विकासनगर से बड़ी खबर: आसन नदी में सैलाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे, एक की मौत, 12 लापता

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परवल गांव के पास आसन नदी में अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग नदी की तेज धार में बह गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

आसन नदी ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 लोग बहे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह-सुबह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए नदी पार कर रहे थे। तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और ट्रॉली समेत सभी लोग बह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Video link- https://youtube.com/shorts/VnRjvGwaZ28?si=eAk9LXAjO_GyqfBc

एक शख्स का शव बरामद, 12 लापता

घंटों की मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को घायल अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया, जबकि ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया। तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS