#tufan चक्रवाती तूफान में बदला बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दवाब, कई जगहों पर होगी भारी बारिश

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दवाब शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया और अब यह सुंदरबन से होते हुए सुंदरबन से बांग्लादेश के तट से टकराएगा। इस चक्रवाती तूफान के असर भारत में कई जगह पर भारी बारिश हो सकती है। जब यह चक्रवाती तूफान बांग्लादेश के तट से टकराएगा तो उस दौरान 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

ADVERTISEMENTS

.
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिधिली 17 नवंबर की रात या फिर 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश के तट से टकराएगा। इस तूफान का केंद्र बंगाल की खाड़ी में पारादीप से 190 किलोमीटर पूर्व की तरफ, दिघा से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की तरफ है। चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बांग्लादेश के खेपुपारा के नजदीक ही यह तूफान तट से टकराएगा।

भारत में इन जगहों पर होगी बारिश


बता दें कि इस तूफान का नाम मिधिली मालदीप द्वारा दिया गया था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफानों से प्रभावित देश चक्रवाती तूफानों का नामकरण करते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिधिली से ओडिशा में ज्यादा असर नहीं होगा और यह ओडिशा के तट से ऊफर से गुजर जाएगा। हालांकि तूफान के असर से ओडिशा के केंदपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान के चलते बंगा के दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर और कोलकाता में भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS