बड़ी खबर: SIR ड्यूटी कर रही नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, 6 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
vidisha naib tehsildar on duty dies after falling from the third floor

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय नायब तहसीलदार कविता कड़ेले…

ADVERTISEMENTS

 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय नायब तहसीलदार कविता कड़ेले सरकारी आवास की तीसरी मंजिल से गिर गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों स्तब्ध हैं।

सुबह गिरीं, अस्पताल में तोड़ा दम

घटना खामखेड़ा राजस्व आवास परिसर की है। सुबह अचानक जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले तो कविता कड़ेले जमीन पर गिरी हुई मिलीं। लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा था या आत्महत्या, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है।

एक दिन पहले तक फील्ड में काम, रात में VC में शामिल

कविता कड़ेले विदिशा में छह महीने पहले ही पदस्थ हुई थीं। वे बीते सोमवार को पूरे दिन SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) के फील्ड वर्क में लगी रहीं। शाम को वे कलेक्टर की वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद रात को अपने सरकारी आवास लौटी थीं।

पोस्टमार्टम कराया गया, परिवार को दी गई सूचना

हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच बढ़ाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

प्रशासन में हड़कंप

नायब तहसीलदार जैसी युवा अधिकारी की अचानक हुई मौत से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS