हल्द्वानी- तालाब में नवजात का शव मिला, डीएनए सैंपल से होगी जांच…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। एक नवजात का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया है। तालाब में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, साथ ही डीएनए सैंपल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गढ़ी नेगी चौकी क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी वार्ड-6 में एक खाली प्लॉट पर बने तालाब से पुलिस को 15 नवंबर को नवजात का शव बरामद हुआ। नवजात को किसने जन्म दिया, कहां से नाकर इसे फेंका गया और क्यों मारा गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और डॉक्टरों ने डीएनए सैंपल भी लिया है। नवजात पूरे नौ महीने का बताया जा रहा है, जिसे जन्म के बाद तालाब में फेंका गया है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि काशीपुर पुलिस ही मामले की जांच करेगी। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां लाया गया था।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS