मासूम संग हैवानियत की हदें पार, कोई ऐसा अंग नहीं जहां दांत काट ना निकाला खून

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बदरपुर इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की है, जिसे बच्ची शायद ही भूल पाए। मासूम के शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है, जहां दांत से काट कर उसका खून न छलका दिया हो।

ADVERTISEMENTS

दहशत में मासूम

बच्ची की हालत देखने वालों की भी रूह कांप उठी थी। वारदात के बाद से ही 30 वर्षीय आरोपी फरार है। पुलिस ने बच्ची को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से ही बच्ची दहशत में है। अपनी इकलौती बेटी की हालत देखकर मां का भी रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक आठ वर्षीय खुशबू (काल्पनिक नाम) अपनी मां के साथ बदरपुर इलाके में रहती थी। बच्ची का पिता काफी साल पहले ही मां-बेटी को छोड़कर चला गया था।

आरोपी ने मासूम को पीटा

पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वारदात के दौरान जब वह दर्द से चीखने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और आवाज कमरे से बाहर न जाए, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की मां ने बताया की अगर आरोपी मुंह बंद न करता तो बच्ची की आवाज सुनकर कोई न कोई उसे बचाने के लिए आ जाता। पीड़ित की मां ने बताया की उसकी इमारत में रहने वाले ज्यादातर लोग बच्ची को अपनी बेटी की ही तरह मानते थे।

डर के चलते मां को आपबीती नहीं बताई

बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार को बेटी चुपचाप एक कोने में बैठी हुई थी। तबीयत के बारे में पूछा तो वह रोने लगी, लेकिन डर के कारण उसने कुछ नहीं बताया। जब वह बच्ची के पास गई तो देखा कि उसके मुंह पर काटने के निशान बने हुए हैं।

आरोपी का पुलिस सत्यापन नहीं कराया

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी के मकान मालिक ने उसे किराए पर मकान देने से पहले उसका वेरिफिकेशन नही करवाया था। पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसके पास आरोपी का फोटो या कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है की आरोपी दो दिन पहले ही रहने आया था।

ADVERTISEMENTS