कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने लगाया भाजपा के ऊपर षड्यंत्र का आरोप

ख़बर शेयर करें

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हैं वैसे ही सियासी माहौल गर्म हो चुका है और इसी बीच एक बड़ी खबर श्रीनगर से एक बड़ी खबर आ रही है यहां पर पहली बार नगर निगम बनाए जाने के बाद से सियासत और गर्म हो चुकी है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर षड्यंत्र के तहत श्रीनगर नगर निगम को नगरपालिका बनाए जाने की बात कही है। गणेश गोदियाल का कहना है कि श्रीनगर में इस समय नगर पालिका अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास है।

Ad
Ad

उनका आरोप है कि इसलिए भाजपा सरकार षडयंत्र के तहत श्रीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते हैं। यही कारण है कि श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर भाजपा को श्रीनगर को नगर निगम बनाना ही था तो निकाय चुनाव से पहले क्यों नगर निगम नहीं बनाया। कहा कि आबादी के हिसाब से भी पहाड़ में श्रीनगर से ज्यादा कई बड़ी नगरपालिकाएं हैं, जिनको सरकार नगर निगम नहीं बना रही है। श्रीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास न रहे। इसलिए श्रीनगर को नगर निगम मनाया जा रहा है। जहां तक श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने की बात है तो हरीश रावत ने 2015 में इसकी घोषणा कर दी थी।