पहाड़ के खिलाफ बिगड़े बोल ,कांग्रेस कार्यकताओं ने फूंका मंत्री प्रेमचंद का पुतला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

लालकुंआ skt. com

विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों के प्रति अपमानजनक पर टिप्पणी करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं नगर में भारतीय जनता पार्टी और प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया।स्थानीय रेलवे स्टेशन तिराहे पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी देसी को लेकर की गई टिप्पणी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह पहाड़ विरोधी करार दिया।

कांग्रेसियों ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल की टिप्पणी के पीछे भाजपा का असली पहाड़ विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने तत्काल प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की जोरदार मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रवि शंकर तिवारी, पूरन सिंह रजवार, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, खींमानंद दुम्का, इमरान खान, राजकुमार शर्मा, अमजद खान और सईद सिद्दीकी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad