Congress News: : मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पार्टी के 108 BLA ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! गोवा में पार्टी के 108 BLA ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से ठीक पहले ही 108 बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए ने इस्तीफा दे दिया है। खड़गे को सोमवार को पार्टी के बीएलए के साथ बैठक करनी थी और इतने लोगों के एक साथ पद छोड़ने से कांग्रेस की चिंता काफी बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और बीएलए भी इस्तीफा दे सकते हैं। बीएलए चुनाव के समय बूथ पर पार्टी का काम संभालते हैं और बड़ी संख्या में इस्तीफा देने से कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पणजी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से ठीक पहले ही 108 बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए ने इस्तीफा दे दिया है। खड़गे को सोमवार को गोवा में पार्टी के बीएलए के साथ बैठक करनी थी और इतने लोगों के एक साथ पद छोड़ने से कांग्रेस की चिंता काफी बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और बीएलए भी इस्तीफा दे सकते हैं। बीएलए चुनाव के समय बूथ पर पार्टी का काम संभालते हैं और बड़ी संख्या में इस्तीफा देने से कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

BLA के इस्तीफे से बढ़ी चिंता

BLA पार्टी के लिए बूथ स्तर पर काम करता है और चुनाव के समय उसकी जिम्मेदारी काफी अहम होती है। वह मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी देखता है, साथ ही बूथ की व्यवस्था और मतदान से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखता है। ऐसे में 108 लोगों का एक साथ इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चिंता की बात है। अगर आगे और लोग पद छोड़ते हैं तो पार्टी की जमीनी तैयारी पर काफी असर पड़ सकता है। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने वाले थे। इसी दौरान 108 BLA के इस्तीफे की खबर सामने आई है और पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। खड़गे का यह गोवा दौरा भी इसी तैयारी का हिस्सा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है जब खरगे गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।

गोवा में कांग्रेस की स्थिति

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं और अभी कांग्रेस के पास तीन विधायक हैं। इनमें विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ भी शामिल हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी लेकिन बाद में उसके आठ विधायक बीजेपी में चले गए थे। अब अगले चुनाव से पहले पार्टी को अपना संगठन मजबूत करना होगा।

ADVERTISEMENTS