छात्रों को समर्थन देने दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी नेता
हरकसिंह, प्रीतम सिंह, करण महरा, सोमेंद्र शर्मा, प्रभारी शैलजा सरदार गुरमीत सिंह सप्पल गणेश गोदियाल समेत दर्जनों नेता पहुंचे
दिल्ली skt. com
डॉ. हरक सिंह रावत समेत उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेताओं ने देशभर में नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षा घोटालों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को अपना समर्थन दिया।
बीते रोज जिस बर्बरता के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नौजवान छात्र-छात्राओं पर लाठियां बरसाई गईं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है।
इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास कूच में भी हिस्सा लिया। इस मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने किया।
छात्रों के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक युवाओं को उनका हक और न्याय नहीं मिल जाता।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


