कांग्रेस नही लोकतंत्र हुआ कमजोर- हरीश रावत
ADVERTISEMENTS
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंपावत उपचुनाव को थोपा गया चुनाव बताया। चुनाव परिणाम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम में जिस तरीके से जीत का मार्जिन आया है उससे कांग्रेस नहीं लोकतंत्र कमजोर हुआ है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने कहा कि इस राज्य के हित में होता अगर यह चुनाव सत्ता के दबाव में न लड़ा गया होता । उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया। लेकिन हमने अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए चुनाव लड़ा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


