कांग्रेस भी अब चुनावी मोड़ में, बेहतर संवाद के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर्स की घोषणा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर् तथा 4 अन्य को सहयोग हेतु कॉर्डिनेटर्स किया नियुक्त

उत्तराखंड की मीडिया टीम के साथ समन्वय करेंगे स्थापित

देहरादून/दिल्ली skt. com

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. कांग्रेस ने मीडिया से जुड़े कामों को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच कोऑर्डिनेटर बनाए हैं. जिसमें पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है.


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ भविष्य में समन्वय स्थापित करेंगे. साथ ही मीडिया और संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे.

कांग्रेस के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों ,जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता और मीडिया तक पहुंचाने के लिए यह कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं।


कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह कहना है कि चुनाव के दौरान मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है.

कांग्रेस के अनुसार, नियुक्त कोऑर्डिनेटर्स का मुख्य काम प्रदेश की मीडिया कमेटी के साथ समन्वय स्थापित करना और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को लागू कराना होगा.

इसके तहत जनहित के मुद्दों और भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित विभिन्न मीडिया गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

ADVERTISEMENTS